The BornFighter-I: The Solar Eclipse
🎙️ आओ, सुनाऊॅं एक अनसुनी कहानी…
The Unknown and Unheard:
अध्याय (Chapter) 1: ग्रहण का आरंभ (The Beginning of the Eclipse)
भूमिका: एक अनसुना सत्य
‘The Bornfighter’ उस इंसान की गाथा है जिसे दुनिया ने हार मान लेने के लिए मजबूर किया, लेकिन जिसकी रूह ने झुकने से इनकार कर दिया। अक्सर कहा जाता है कि परिवार और समाज एक इंसान की ताकत होते हैं, पर उस शख्स का क्या—जिसकी ढाल भी वो ख़ुद है और तलवार भी?
यह कहानी उस क्षण की गवाही है जब परिस्थितियाँ उसे चारों तरफ से घेर लेती हैं। यहाँ पात्र की खामोशी उसकी कमजोरी नहीं, बल्कि उस तूफ़ान की तैयारी है जो ‘अज्ञात’ (Unknown) गलियों से निकलकर एक ‘अनसुना’ (Unheard) इतिहास रचने वाला है। वह भीड़ का हिस्सा कभी नहीं था, क्योंकि उसकी किस्मत किसी के रहमों-करम पर नहीं, बल्कि उसके जन्मजात जुझारूपन पर लिखी गई थी।
जब सहारे के सारे हाथ पीछे हट जाते हैं, तभी असली ‘BornFighter’ का जन्म होता है।
यह सफर है शून्य से शिखर की ओर उस अकेले कदम का, जिसने पीछे मुड़कर देखना छोड़ दिया है।”
अध्याय (Chapter) 1: ग्रहण का आरंभ (The Beginning of the Eclipse)
Episode 1
सन् 2000 के आसपास की बात है, एक पण्डित जी कर्मकाण्ड किया करते थे, इसके लिए वे विभिन्न स्थानों पर लोगों की समस्या के निराकरण के लिए जाया करते थे। उनके साथ सदैव एक बच्चा दिखाई देता था, वह उनका पोता था।
एक बार वे कर्मकाण्ड के लिए किसी कस्बे में गए जहाॅं वे अचानक अस्वस्थ हो गए। किसी सज्जन ने उन्हें अस्पताल के लिए ऑटो में बिठाया और ऑटो वाले से उन्हें अस्पताल छोड़ देने के लिए कहा। ऑटो वाले ने दोनों को अस्पताल उतारा और चला गया।
अस्पताल में पहुॅंचते ही प्रश्नों की जैसे बौछार होने लगी।
पूछा गया,
क्या हुआ इन्हें?
कहाॅं के रहने वाले हो?
तुम्हारा नाम क्या है?
घबराया हुआ बच्चा अवाक रह गया। उस समय वह कुछ बोल नहीं पा रहा था।
अपनी घबराहट को सम्भाल कर वह बस इतना ही बोला “मेरे बाबा को ठीक कर दीजिए” और रोने लगा।
शेष अगले भाग में…

